24/05/2026
आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद
आपके मदत एवं सहयोग से इस बेजुबान को नया जीवन मिला है.
हाल ही मे हमने इस फिमेल डॉग को अहिल्यानगर गुलमोहर रोड सावेडी एरिया मे रास्ते से रेस्क्यू किया था,
इस डॉग के पेट के नीचे कि और से बडा सा ट्यूमर था
इस ट्यूमर से यह डॉग बहुत ही पीडा मे था, ट्यूमर कि वजह से डॉग कि हालत वीक हो रही थी
हमने इस डॉग को रेस्क्यू कर PFA अहिल्यानगर सेंटर मे उपचार और आश्रय के लिये भर्ती किया
और इस डॉग के ऑपरेशन के लिये फ़ंड मदत मांगी
आप सभी पशुप्रेमी पशुमित्र लोगो ने डॉग के प्रति सदभावना जताई और अपना सहयोग मदत (फ़ंड) दिया.
जिससे आज इस डॉग का ऑपरेशन हुआ
3kg वजन का ट्यूमर सर्जरी कर निकाला गया
अभि यह डॉग खत्रे से बाहर है
और हमारे PFA के निगरानी मे है.
जल्द ही यह डॉग पुरी तरह ठीक हो जायेगा
आप सभी के प्यार मदत सहयोग से ही इस बेजुबान को नया जीवन प्राप्त हुआ है
आपका सहयोग और प्यार ऐसा ही हमारे PFA के साथ बना रहे
सभी का बहुत बहुत धन्यवाद.
PFA अहिल्यानगर संस्था
🐇🐈🐢🐾🐒🐖🐃🐂🐴🐟🐌🐬